अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               शुक्रवार को खेतासराय पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया।थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी खेतासराय स्टेशन के समीप मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम आदित्य गौतम पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम दरना, थाना खुटहन बताया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।
Previous articleडीसीपी से मिले अधिवक्ता, कार्रवाई न होने पर करेंगे तालाबंदी
Next articleकॉलेज में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?