कोरोना को लेकर मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जागरूकता अभियान का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर सीएमई के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक्सपर्ट ने कोरोना से बचाव के लिये अनेकों टिप्स एवं सुझाव दिए।

मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए ए जाफ़री ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि कोरोना को लेकर हम लोग डर महसूस कर रहे हैं कि तीसरी लहर आ सकती है जिसके लिए हम लोग मेडिकल से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन तक की तैयारियां कर रहे हैं। प्रिंसिपल प्रोफेसर शिवकुमार के इंस्ट्रक्शन पर और हम लोग आपस में अपनी एकेडमिक एक्टिविटी को बढ़ाने के लिये एक एसएमई का आयोजन किया गया है जिसमें जो एक्सपर्ट हैं वो कोविड से रिलेटेड जो बातें हैं वो बच्चों और दूसरे फैकल्टी के लोगों के सामने रख रहे हैं। इससे ये फ़ायदा होगा कि कोरोना को लेकर बेदारी पैदा होगी और तीसरी लहर को लेकर जो प्लान कर रहे हैं उसे अच्छे ढंग से कर सकेंगें।

डॉ जाफ़री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तीसरी लहर भारत में बहुत असर करेगी फ़िर भी हम कोविड की तीसरी लहर के लिये तैयार हैं जिसके लिये कोरोना वार्ड बनाने का भी काम चल रहा है और ज़िला प्रशासन भी अपने स्तर से कोविड के लिये प्रयास और तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का सरल उपाय है कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो वैक्सीनेशन प्रोग्राम है उसे हर किसी को लेना चाहिए और लैटेस्ट निज़ल वैक्सीन आ रही है उसको भी गाइड लाइन के अनुसार लेना चाहिए और इसके इलावा मास्क, हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे तो कोरोना से बचने में काफी मदद प्राप्त होगी।

इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार, डॉ अवनीश तिवारी, डॉ नैंसी पारुल, डॉ चंद्रभान, डॉ अरविंद पटेल, डॉ जितेंद्र, डॉ अशरफ, डॉ रजित, डॉ शाज़िया, डॉ अब्दुल बारी, डॉ रुचि पटेल आदि उपस्थित रहे।

















