आजमगढ़ : खेल से बढ़ता है प्रेम और सद्भाव- ज़ीशान खान

आजमगढ़ : खेल से बढ़ता है प्रेम और सद्भाव- ज़ीशान खान

# टाईगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आल इंडिया वालीवाल टूर्नामेंट आयोजित

आजमगढ़।
दीपक सिंह
तहलका 24×7
            खेल ही है जो स्वास्थ के साथ साथ प्रेम सद्भाव और एकता बढ़ाता है।उक्त बातें शाहगंज तहसील क्षेत्र से सटे आज़मगढ़ जनपद के बीनापारा में टाईगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित आल इंडिया वालीवाल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भारत रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष ज़ीशान अहमद खान ने दूरभाष पर वार्ता के दौरान कही।
श्री खान ने कहा कि खेल-कूद वो गतिविधियां हैं जो व्यक्ति को उच्च स्तर की क्षमता के साथ व्यक्ति को और सक्षम बनाता है। यह मानसिक थकावट दूर करता है और हमे किसी भी कठिन काम करने के लिए सक्षम बनाता है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज़ीशान अहमद खान के किसी कारणवश न आने पर उनके प्रतिनिधि नौशाद मंसूरी द्वारा फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
टूर्नामेंट में चंडीगढ़, आज़मगढ़, पंजाब पुलिस, देल्ही, गोरखपुर की भी टीमें मौजूद रही। उद्घाटन मैच हरियाणा और फैज़ाबाद के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा की टीम ने विजय प्राप्त की। उक्त मौके पर जीशान खान के प्रतिनिधि मण्डल के डॉक्टर आरिफ नदीम मंसूरी, साकिब खान, मिन्हाज इराकी, दीपक सिंह, आयोजक मो. सलमान, असलम टाईगर, ज़ाहिद खान, महताब आलम, मो. दानिश मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Previous articleकोरोना को लेकर मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जागरूकता अभियान का आयोजन
Next articleजौनपुर : तीसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए राजेश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?