खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ दंपति को लाठी-डंडों से पीटा,पति गंभीर
सुइथाकला,जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के सुइथाकला गांव में बीती रात खेत में ककड़ी की रखवाली कर रहे अधेड़ दंपति पर लाठी-डंडों से लैस लोगों ने हमला कर पिटाई कर दिया।हमले में पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए।पति की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि गांव निवासी भोलेनाथ बिंद (55) पुत्र स्व.सुमेर अपनी पत्नी चिंता (50) के साथ बीती रात खेत में बोई गई ककड़ी की रखवाली कर रहे थे।

आरोप है कि रात में तीन की संख्या में आए लाठी-डंडों से लैस लोगों ने बिना कुछ कहे दोनों पर हमला बोल दिया।उस दौरान भोलेनाथ पत्नी समेत गंभीर रुप से घायल हो गए।आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया। डॉक्टरों ने भोलेनाथ की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सक के अनुसार सिर में चोट अधिक लगने से पति की हालत नाज़ुक है जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।चर्चाओं की मानें तो घटना वाले दिन सुबह में भोलेनाथ का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।आशंका है कि उसी रंजिश के चलते रात में हमला किया गया।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















