कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल,जिला अस्पताल रेफर
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रविवार पूर्वाह्न लमिया गांव के पास कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे कंटेनर को रुधौली बाजार में पकड़कर कब्जे में लिया।सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी राम मिलन (26) और राम निरंजन (50) बाइक से शाहगंज से अपने घर लौट रहे थे।

लमिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर को साइड देते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई।हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चिकित्सकों के अनुसार राम निरंजन का दाहिना पैर टूट गया है,जबकि राम मिलन के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


















