खेत मजदूर किसान संग्राम समिति ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

खेत मजदूर किसान संग्राम समिति ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

# छह सूत्रीय मांगो लेकर महामहिम को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर खेत मजदूर किसान संग्राम समिति समेत अन्य संगठनों ने मिलकर सोमवार की सुबह केराकत रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में इकठ्ठा होकर शांतिपूर्ण, अनुशासन बद्ध जुलूस में चलकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर एक छोटी सी सभा कर छह सूत्रीय मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी के गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार को सौंप मांग उठाई।

मीडिया से बात करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा जौनपुर के संयोजक बचाऊ राम ने बताया कि केंद्र व राज्य की विभिन्न सरकारों व उनके इर्द गिर्द सामंती तत्वों दलाल बड़े कार्पोरेट घरानों व साम्राज्यवादी वित्तीय पूंजी के ताकतों के लिए तो 75वां अमृत महोत्सव से अमृत काल में प्रदेश कर गये है और हम नागरिकों को मंहगाई, बेरोजगारी, साधन हीनता, जातिवादी सांप्रदायिक नफरत, अपमान, उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार और शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास से वांछित करने की साजिशों के साथ मेहनती व मेधावी नागरिकों को प्रवासी मजदूर और प्रवासी भारतीय होने का तमगा से नवाजा जा रहा। ऐसी तमाम मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक दिया गया है।इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूर किसान संग्राम समिति, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), भारतीय किसान यूनियन (अवध), भीम आर्मी केराकत समेत मूल निवासी केराकत मौजूद रहे।
Previous articleहमारे राष्ट्र ने हमेशा निभाई है एक विश्वगुरु की भूमिका- विद्यासागर सोनकर
Next articleबच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी- डॉ हरिनाथ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?