खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
# हाथ पर लिखा मिला “प्रीति महाकाल”,शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव स्थित एक खेत में शनिवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक भैंस चरा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े एक शव पर पड़ी।

उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस जांच के दौरान मृतक के हाथ पर “प्रीति महाकाल” लिखा हुआ मिला, जिसे पहचान से जुड़ा अहम सुराग माना जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।


















