विधायक ने किया नए पशु चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन

विधायक ने किया नए पशु चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को योगी तिराहे पर नवीन पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का विधायक रमेश सिंह ने भूमिपूजन किया।69.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनने से पशुओं के उपचार में सहूलियत होगी,पशुपालकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण कराने के निर्देश दिए।उ.प्र.राज्य निर्माण सहकारी संघ,वाराणसी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रस्तावित परिसर में मुख्य चिकित्सालय भवन के साथ इंडोर वार्ड,कैटिल ट्रफ, कैटिल क्रश,शौचालय ब्लाक एवं चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर विनय सिंह, बेचन सिंह,संदीप जायसवाल,राजेश सिंह,सुनील अग्रहरि ‘टप्पू’,रूपेश जायसवाल,चिंताहरण शर्मा,काली चरण जायसवाल,वेद प्रकाश जायसवाल,सुशील सेठ,अवधेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous articleमिल्लत नगर में चरमराई बिजली व्यवस्था, भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान
Next articleखेत में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?