गाजियाबाद : कुमार विश्वास को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 

गाजियाबाद : कुमार विश्वास को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 

# भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कुमार विश्वास को दी थी मारने की धमकी 

गाजियाबाद/लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                    प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर ईमेल में मारने की धमकी देने वाले इंदौर निवासी लोकेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आवेश में आकर कवि कुमार विश्वास और भगवान श्री राम के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकेश शुक्ला निवासी सुदामा नगर इंदौर थाना अन्नपूर्णा मध्य प्रदेश को इंदिरापुरम की टीम ने रविवार की सुबह तीन बजे गिरफ्तार किया गया है। वह इंदौर में कविता और शायरी लिखता है। पूछताछ में उसने बताया कि कवि कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवान श्री राम पर कविता या कोई बात कहने से वह नाराज होता था। क्योंकि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि लोकेश ने कवि कुमार विश्वास को 23 अक्टूबर को सबसे पहला धमकी भरा मेल भेजा था। इसके बाद उसने अगले चार-पांच दिनों तक कवि कुमार विश्वास भगवान श्रीराम को धमकी भरे मेल किए जिसमें उसने शहीद उधम सिंह की कसम खाते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। लगातार धमकी भरे मेल मिलने के बाद कवि विश्वास के कार्यालय ने गंभीरता से लिया और तत्काल गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

# कुमार ने सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष

कवि कुमार विश्वास ने लगातार मिल रही धमकी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब उन्हें और उनके चिंटुओं को मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं। वह कह रहे हैं कि “मार देंगे”। यह सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली ना बकें। रावण का वंश तक नहीं बचा। इस पोस्ट में उन्होंने इंदिरापुरम थाने को दी गई शिकायत की कॉपी भी अपलोड की है।
Previous articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारियों का प्रचार प्रसार पकड़ा जोर 
Next articleगाजियाबाद : आवारा कुत्तों के झुंड ने किया 11 वर्षीय बच्ची पर हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?