गाजीपुर : अग्निपथ योजना को लेकर थानाध्यक्ष किया लोगों को जागरूक

गाजीपुर : अग्निपथ योजना को लेकर थानाध्यक्ष किया लोगों को जागरूक

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                सेना में भर्ती की नई नीति अग्निपथ योजना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। क्षेत्राधिकारी सैदपुर बलिराम के आदेश पर शनिवार की सुबह खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने जगह जगह मैदानों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए निर्देशित किया।

करमपुर स्थित स्व मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह और हॉकी कोच इंद्रदेव राजभर के साथ एसओ संजय मिश्रा ने युवाओं से कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर यदि उन्हें अपनी बात रखनी है तो वह शांतिपूर्ण तरीके से अधिकारियों को ज्ञापन दे सकते हैं। किसी भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल न होने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। भर्ती के सेना नियमावली की पूरी जानकारी लेकर इस योजना का लाभ उठाने का प्रयास करिये। उपद्रव तोड़फोड़ या आगजनी में चिन्हित किये जाने पर आप का भविष्य खराब हो जाएगा जिससे आपके साथ आपके माता-पिता और परिवार वालों को दुख पहुचेगा। सभी युवा अपनी ऊर्जा को देश सेवा और अपने कैरियर बनाने में लगाएं। किसी भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह को अपने इंटरनेट मीडिया माध्यम से न फैलने दें।
Previous articleगाजीपुर : मेघालय में तैनात बीएसएफ के जवान की भूस्खलन से मौत
Next articleजौनपुर : प्रदर्शन की भनक लगते ही केराकत रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?