गाजीपुर : मेघालय में तैनात बीएसएफ के जवान की भूस्खलन से मौत

गाजीपुर : मेघालय में तैनात बीएसएफ के जवान की भूस्खलन से मौत

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 खानपुर थानांतर्गत मौधा गांव निवासी बीएसएफ में तैनात सतीश सिंह की मेघालय में भूस्खलन से मौत हो गयी। सतीश सिंह (52) पुत्र इंद्रजीत शुक्रवार को दोपहर ड्यूटी के बाद मेघालय राज्य में सीमा स्थित बीएसएफ कैम्प में आराम कर रहे थे। उसी समय पहाड़ों से मिट्टी का भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ों से गिरे मिट्टी से सतीश का टेंट पूरी तरह से चपेट में आ गया और उसी में दबने से सतीश सिंह शहीद हो गए।

सतीश सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे जिनके बाकी दोनों भाई भी सेना में कार्यरत है। सतीश सिंह की पत्नी विजयलक्ष्मी और मां कांति देवी बेटे की तस्वीर देख बिलख रहीं है। सतीश सिंह अपने पीछे एक पुत्र शिवांग सिंह और एक पुत्री अनुष्का सहित माता पिता और दो भाइयों का परिवार छोड़कर गए है। परिजनों के अनुसार सतीश का शहीद शव रविवार दोपहर तक आने की उम्मीद है।
Previous articleगाजीपुर : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleगाजीपुर : अग्निपथ योजना को लेकर थानाध्यक्ष किया लोगों को जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?