गाजीपुर : दो दिन पहले दवा लेने निकले युवक का नदी किनारे मिला शव

गाजीपुर : दो दिन पहले दवा लेने निकले युवक का नदी किनारे मिला शव

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
           थाना क्षेत्र के ग़दनपुर गांव में गोमती नदी किनारे एक युवक का शव मिलने सनसनी फ़ैल गयीं। नदी किनारे शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल खानपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खानपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त पंचदेव राम (52) पुत्र रामलाल निवासी मढ़िया थाना चंदवक जौनपुर के रूप में की। वही परिजनों कों पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
मृतक के पुत्र अजीत राम ने बताया कि बीते बुधवार को मेरे पिता दवा लेने के लिए निकले थे। लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचे तो हम लोगो द्वारा काफ़ी खोजबीन की ज़ब कोई जानकारी नहीं मिली तो चंदवक थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आज शनिवार को खानपुर पुलिस से मिली सुचना पर हम सभी थाने पहुंचे। मृतक पंचदेव दो भाइयों मे छोटा था और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन करता था।
पंचदेव अपने पीछे दो पुत्र अजीत, सतीश व तीन पुत्री राजनन्दनी, रौशनी व उजाला कों छोड़ गये। पति की मौत की जानकारी होते ही पत्नी रीता देवी दहाड़े मारकर रोने लगी।थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया की मामला सज्ञान मेँ हैं शव कों कब्जे मेँ लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया हैं। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Previous articleदेश को मजबूत बनाने मे मिसाइल मैन का अहम योगदान- ज़फ़र सरेशवाला
Next articleआजमगढ़ : पुलिस लाइन से ट्रेनी कांस्टेबल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?