गाजीपुर : पिकअप में लदे पांच गोवंश के साथ तीन गिरफ्तार
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र के रामपुर ढकवा चौकी इंचार्ज सिधौना सुनील कुमार तिवारी ने अपने हमराहियों कांस्टेबल मुकुल मिश्रा व गंगाराम के साथ चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप UP66 ET 7847 में पाँच गौवंश जिसमे तीन बैल और दो बछिया बरामद किया गया।वहीं मौके से खानपुर क्षेत्र के मधुवन निवासी सोनू यादव पुत्र रमेश यादव व चन्दवक थाना क्षेत्र के पतरही गाँव निवासी अंकुर उर्फ दिलावर यादव पुत्र पहलवान उर्फ हवलदार यादव व खानपुर थाना क्षेत्र के मधुवन गाँव निवासी विशाल यादव पुत्र सोहन यादव को मौके से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।


















