गाजीपुर : बगैर कमीशन के वेतन न देने का पंचायत सहायिका ने लगाया आरोप
# एडीओ एंव बीडीओ को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सौना ग्राम पंचायत की सहायिका प्रेमलता भारती ने पिछले चार माह से वेतन न देने और वेतन से प्रतिमाह एक हजार रूपये मांगने का आरोप ग्राम सचिव पर लगाते हुये एडीओ सैदपुर अश्वनी कुमार व बीडीओ सैदपुर त्रिवेणी राम से शिकायत की है।

















