जौनपुर : केराकत तहसील के चार कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जौनपुर : केराकत तहसील के चार कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी सभागार में केराकत तहसील मुख्यालय पर तैनात दिलीप अग्रहरि माल अहलमद एसडीएम केराकत, पंकज यादव पेशकार एसडीएम केराकत, स्टेनो बाबू संतोष दयाल एसडीएम केराकत, सुनील प्रजापति मालबाबू एसडीएम केराकत को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ईमानदारी व लगन के साथ काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रशस्ति पत्र को पाकर केराकत तहसील के चारों कर्मचारी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और उनका कहना है कि हम लोग केराकत तहसील मुख्यालय में हर समय ईमानदारी और लगन से जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्या का समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। जिलाधिकारी द्वारा दिया गया यह सम्मान हम लोगों के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश के साथ-साथ जिला एवं तहसील के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Previous articleगाजीपुर : बगैर कमीशन के वेतन न देने का पंचायत सहायिका ने लगाया आरोप
Next articleजौनपुर : सर्राफा व्यवसायी पर हुआ डंडे से प्रहार, बाल-बाल बचा व्यापारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?