गाजीपुर : बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 15 हजार नगदी समेत मोबाईल

गाजीपुर : बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 15 हजार नगदी समेत मोबाईल

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के भुजंहुआ रमगढ़वा स्थित आयत जन सेवा केंद्र संचालक रफीक अंसारी पुत्र गुलाम रफीक से बाइक सवार बदमाशों ने 15 हजार नगदी समेत मोबाईल लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते खानपुर पुलिस मौके पर पहुँच जांच पड़ताल में जुट गयीं।वहीं क्षेत्राधिकारी सैदपुर हितेंद्र कृष्ण समेत एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी मौके पर पहुँच गये और बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुट गये हैं।

जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के भुजंहुआ (रमगढ़वा) स्थित आयत जनसेवा केंद्र सचालक रफीक अंसारी पुत्र गुलाम रफीक निवासी जियापुर पोस्ट निहला थाना मेहनाजपुर के निवासी हैं। उनकी दुकान खानपुर क्षेत्र के भुजंहुआ (रामगढ़वा) बिहारीगंज- मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित हैं। रफीक रोज की भांति अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर बैठकर अपना काम कर रहें थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए दुकान में रखें पंद्रह हजार नगदी लेकर फरार हों गये। ज़ब पीड़ित शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुये और पीड़ित का मोबाईल लेकर फरार हों गये।पीड़ित ने किसी माध्यम से इसकी जानकारी खानपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर हितेंद्र कृष्ण, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी समेत थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा मय फ़ोर्स पहुँच गये और पीड़ित से जानकारी लेकर बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में लग गये हैं।
Previous articleजौनपुर : रेडक्रास सोसाइटी ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
Next articleजौनपुर : पदयात्रा कर सपाईयों ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?