गाजीपुर : बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 15 हजार नगदी समेत मोबाईल
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के भुजंहुआ रमगढ़वा स्थित आयत जन सेवा केंद्र संचालक रफीक अंसारी पुत्र गुलाम रफीक से बाइक सवार बदमाशों ने 15 हजार नगदी समेत मोबाईल लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते खानपुर पुलिस मौके पर पहुँच जांच पड़ताल में जुट गयीं।वहीं क्षेत्राधिकारी सैदपुर हितेंद्र कृष्ण समेत एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी मौके पर पहुँच गये और बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुट गये हैं।

















