गाजीपुर : 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर : 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा से 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा मय हमराह उपनिरीक्षक रामसजन यादव व चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रहें थे।

कि क्षेत्र के अनौनी के तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते देख रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देख तस्कर गाड़ी मोड़ भागने का प्रयास करने लगे लेकिन वहीं फिसलकर गिर पड़े। दोनों व्यक्तियों को गिरता देख उपनिरीक्षक रामसजन यादव ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ज़ब उनकी तलाशी ली गयीं तो उनके पास से 18 किलो गांजा बरामद किया गया।दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अनिल यादव पुत्र शिवपुजन यादव निवासी अमेदा थाना खानपुर व मगरू बिंद उर्फ़ रुदल बिंद पुत्र राम बिंद निवासी जमीन संदल थाना खानपुर ज्ञात हुआ।थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया की दोनों युवकों गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया हैं।।
Previous articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत फरीदुल हक़ कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली
Next articleजौनपुर : संगत पंगत ने शहीद खुदीराम बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?