गाजीपुर : 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा से 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा मय हमराह उपनिरीक्षक रामसजन यादव व चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रहें थे।


















