गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7 गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध रविवार को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सूरापुर निवासी राकेश कुमार सिंह ऊर्फ निन्हू सिंह पुत्र बसन्त बहादुर सिंह ने तहरीर देकर भोंगापुर निवासी बाजीगर वर्मा पुत्र स्व. राजित राम पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामला आठ अगस्त का बताया जा रहा है। इस बाबत मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी।

गौरतलब हो कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में धमकी देने की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








