गिड़गिड़ाया पिता, मुझको मेरा बेटा वापस दिला दो साहब 

गिड़गिड़ाया पिता, मुझको मेरा बेटा वापस दिला दो साहब 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              मुझको मेरा बेटा वापस दिला दो साहब, ये कहते हुए एक पिता ने अपने जिगर के टुकड़े के शव को ईरान से लाने की गुहार सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर लगाई है। जिले का एक परिवार अपने बेटे का शव ईरान से भारत लाने के लिए दर-दर भटक रहा है, बेटे की मौत के गम में डूबे पिता ने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र से मिलकर उसका शव घर लाने की गुहार लगाई। डीएम ने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही शव को भारत लाया जाएगा।
खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव के निवासी संदीप सिंह (23) पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह बीते फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक एमवी रासा नामक जहाज पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंड पोर्ट पर खड़ा था। 27 मार्च की शाम को मर्चेंट नेवी के जहाज पर हुई दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी थी। वह घर का एकलौता चिराग था।बेटे के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए दर-दर भटक रहा है।
वहीं इस मामले में पिता का कहना है कि उनका बेटा नौकरी के लिए ईरान एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से गया था, जहां 27 मार्च को उसकी मौत हो गई है, तब से आजतक शव नहीं मिल पाया है।आज जिलाधिकारी से मिला हूं, उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द आपको इसकी जानकारी दी जाएगी। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleशव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने किया चक्का जाम
Next articleविद्यालय में हुआ शोक सभा का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?