विद्यालय में हुआ शोक सभा का आयोजन

विद्यालय में हुआ शोक सभा का आयोजन

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में प्रबंध समिति के सदस्य की पत्नी के निधन पर सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व जैनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजबली तिवारी की पत्नी शारदा देवी (80) का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसकी जानकारी होते ही विद्यालय परिवार आहत हो उठा। प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन व प्रधानाध्यापक महेश दुबे की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ।
अपने सम्बोधन के दौरान प्रधानाध्यापक श्री दुबे ने श्रीमती शारदा देवी को भद्र और साध्वी प्रवृति की महिला बताया। तत्पश्चात  मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।इस दौरान शिक्षक हरिप्रकाश शुक्ल, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी व परिचारक राम सजीवन मौर्य समेत विद्यालय की छात्र छात्राएं, गणमान्य और रसोईयां मौजूद रहीं।
Previous articleगिड़गिड़ाया पिता, मुझको मेरा बेटा वापस दिला दो साहब 
Next articleनाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?