गोंडा : महिला लेखपाल समेत दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित 

गोंडा : महिला लेखपाल समेत दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित 

मनकापुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
               एसडीएम आकाश सिंह एक साथ दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। एक लेखपाल पर घूस लेकर काम करने, दूसरी महिला लेखपाल पर एक फर्जी महिला के नाम वरासत करने का आरोप है।एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि गड़रही गांव में तैनात महिला लेखपाल संगीता गौड़ व देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें शिकायत कर्ता श्यामलाल, रामपाल सहित तमाम ग्रामीणों का आरोप था कि मृतक छांगुर नि:संतान थे, लेकिन लेखपाल संगीता गौड़ की मिली-भगत से गांव के कुछ जालसाज लोगों ने एक तथाकथित महिला जिसका नाम राममुना को पुत्री दिखाकर उसके नाम भूमि का वरासत दर्ज करवा लिया।
इसके बाद 2 फरवरी 2022 को खतौनी में अंकना कराकर 04 फरवरी 2022 को बैनामा करवा दिया। इसका मामला भी राजस्व अदालत पर विचाराधीन था। इसकी शिकायत डीएम से हुई तो डीएम के आदेश पर आरोपों की जांच हुई। जिसमें लेखपाल संगीता गौड़ दोषी पाई गईं। मामले की रिपोर्ट तहसीलदार पैगाम हैदर ने एसडीएम आकाश सिंह को सौंपी। एसडीएम ने आरोपी महिला लेखपाल संगीता गौड़ को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
वहीं एक मामले में रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लेखपाल देवी प्रसाद पर लगा था। जिसमें सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसकी शिकायत अधिवक्ता भानु प्रताप मिश्र ने एसडीएम से की थी। इस मामले में भी एसडीएम ने आरोपी लेखपाल देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।
Previous articleगोंडा : झाड़-फूंक के बहाने महीनों से मौलवी महिला से करता रहा दुष्कर्म, बेटी पर भी थी बुरी नीयत
Next articleजौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख, भाकिमो के जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?