जौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख, भाकिमो के जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य पर केस दर्ज
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय एंव जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह पर ब्लाक मुख्यालय पर तैनात मनरेगा एकाउंटेंट ने मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में मंगलवार को तहरीर दिया था। आरोप के आधार पर गुरुवार की देर शाम पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।

मनरेगा एकाउंटेंट ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख उन्हें अपने कक्ष में बुलवाकर हाथापाई पर उतर अपशब्द का प्रयोग किया। वहां पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने भी उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। उधर तीनों आरोपितों का कहना था कि कई प्रधानों ने मनरेगा में अवैध धन उगाही की शिकायत किया था। जिसको लेकर उन्हें पूछताछ को बुलाया गया था। सभी आरोप बेबुनियाद और गलत है।
















