ग्रामीण क्षेत्र में गुरुपूर्णिमा पर आश्रम व मठों पर रही भक्तों की भीड़
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मठ, मंदिरों और आश्रमों में भव्य पूजा पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ रही।थाना गांव स्थित स्वामी हरहरानंद महाराज समाधि आश्रम पर सुबह से मत्था टेकने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान विभिन्न जनपदों के भक्त आश्रम पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

वहीं करखियाव स्थित राधा स्वामी आश्रम, जमापुर स्थित मौनी बाबा आश्रम, पिंडरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम, नागेपुर स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ रही। पूजा पाठ के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष आश्रम स्थल पर आशीर्वाद लेते नजर आए। भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक लगा रही।

थाना गांव स्थित आश्रम पर सिंधोरा मण्डल के भाजपा के पदाधिकारियों ने आश्रम के महंत का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान फौजदार शर्मा, बसंत उपाध्याय, सन्तोष यादव, सुरेश पांडेय, आशीष पांडेय, राम अवतार चौहान, अजय सिंह आदि रहे।








