छात्रों ने गुरुजनों संग पौधा लगाकर मां की तरह परवरिश का लिया संकल्प
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
वृहद जन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के बच्चों ने गुरुजनों संग पौधारोपण कर मां की तरह परवरिश करने का संकल्प लिया।इस दौरान कालेज परिसर में फलदार और छाएदार पौधों को मिलाकर कुल 105 पौधे लगाए गए।कालेज प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के निर्देश पर प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने मां के नाम एक पौधे लगाए।

इस दौरान फलदार पौधों में अमरूद और आंवले के साथ ही छाएदार पौधा शीशम, सागौन व इक्यूलिप्टस के कुल 105 पौधे लगाए गए। साथ ही प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधरोपण को जहां आवश्यक बताया, वहीं मां की तरह पौधों के परवरिश करने का संकल्प दिलाया।वहीं बेसिक स्कूलों में कम्पोजिट विद्यालय भरारी, एकडला, रामनगर व डीह अशरफाबाद समेत इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल, सदरूद्दीनपुर में भी सागौन, ढिठोर, इक्यूलिपिटस आदि के पौधे स्कूल परिवार द्वारा लगाए गए।

इस दौरान विनय तिवारी, सन्तोष सिंह, धर्मदेव शर्मा, जितेन्द्र सिंह, अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार चौधरी व बच्चों समेत कालेज परिवार के लोग मौजूद रहे।

















