ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, निखारने की ज़रूरत: अजय सिंह
# खेल महाकुंभ से युवाओं को मिल रहे नए अवसर
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल कूद महाकुंभ का आयोजन ग्राम सभा बड़ऊर खेल मैदान में हुआ। खेल महाकुम्भ में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कबड्डी बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय सोंगर विजेता व कम्पोजिट विद्यालय कयार के छात्र उपविजेता रहे, कबड्डी बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मुड़ेला विजेता, कम्पोजिट विद्यालय कयार की छात्राएं उप-विजेता रहीं।

खो-खो में बालक वर्ग से विद्यालय कयार विजेता, श्री गणेशजी बालोद्यान उप-विजेता, बालिका वर्ग से मुड़ेला विजेता, कयार उप-विजेता रहे। दौड़ सौ मीटर बालक वर्ग से विकास अब्बोपुर प्रथम, देवा पखनपुर द्वितीय, बालिका वर्ग से प्रियांशी मुड़ेला प्रथम, खुशी द्वितीय। दौ सौ मीटर बालक वर्ग से कुलदीप अब्बोपुर, प्रिंस सहावै क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। लम्बी कूद बालक वर्ग से नितेश मनेछा प्रथम, अनुज कम्पोजिट विद्यालय तारगहना द्वितीय व बालिका वर्ग से खुशी मुड़ेला प्रथम, लक्षमी खलीलपुर द्वितीय रहीं।

विजेत खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर प्रदान कर सम्मानित किया गया।बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पियूष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से नित्य नए अवसर देश के युवाओं को मिल रहे हैं।

केंद्र और राज्य सरकार खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नही बस इसे निखारने की आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यक्रम को खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने भी सम्बोधित किया।इसके पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बीओ, विकास वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के संयोजक अभिषेक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक प्रमोद कुमार शुक्ला, एआरपी संघ प्रदेश मंत्री प्रशांत मिश्रा, नोडल अशोक कुमार मौर्य, वीरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, पंकज सिंह, मनबहाल, शोक कुमार मौर्य प्रधानध्यापक कलापुर, शांति भूषण, रूपेश सिंह, मनोज यादव, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के रेफरी अरूणेश यादव व निर्णायक मण्डल में शैलेंद्र सिह, सुभाषचंद्र तिवारी, वीरेंद्र यादव, शिव प्रकाश प्रजापति, सुरेश मौर्य, राजेश निषाद, राम चन्द्र बिन्द रहे। कार्यक्रम के अंत में बड़ऊर प्रधान अमर कुमार बिन्द ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया, संचालन मो. मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया।








