घर में फांसी के फंदे पर झूला राजमिस्त्री,मौत
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सोंगर गांव में मंगलवार देर रात अधेड़ राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सोंगर गांव निवासी शिवधारी प्रजापति (48) पुत्र शंकर प्रजापति राजमिस्त्री का काम करते थे।बताया गया कि मंगलवार की रात वह घर में मौजूद थे।इसी दौरान उन्होंने घर के अंदर फांसी लगा ली।कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार मौत के पीछे का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

मामले की जांच कर परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।शिवधारी की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


















