चतुर्दिक विकास कर आदर्श विधानसभा बनाना लक्ष्य: डॉ. अवधेश सिंह

चतुर्दिक विकास कर आदर्श विधानसभा बनाना लक्ष्य: डॉ. अवधेश सिंह

# सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर गिनाए विकास कार्य

बड़ागांव, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहाकि क्षेत्र का चतुर्दिक विकास मेरा लक्ष्य है। सन 2017 के बाद करोड़ों रुपये की योजनाएं जहां मूर्तरूप ली हैं, वहीं करोड़ो रूपये की योजनाएं पाइप लाइन में हैं। उक्त बातें शुक्रवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जनसहयोग कार्यालय में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहाकि बाबतपुर कपसेठी मार्ग के निर्माण के वर्षो बाद 250 करोड़ रुपये मुआवजा राशि का भुगतान किसानों का कराया। पर्यटन क्षेत्र के रूप में 34 करोड़ की लागत से आधा दर्जन से अधिक क्षेत्र के मंदिरों और शक्तिपीठ स्थलों का विकास कराया। यही नही अस्पताल से लेकर परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया गया। आठ वर्षो में अस्पताल के क्षेत्र में 8 करोड़ रुपए की सहायता से विविध कार्य हुए। 70 करोड़ की लागत से गड़खरा में होमियोपैथी कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
18 करोड़ की लागत से करखियाव एग्रो पार्क में पॉवर हाउस, 18 करोड़ की लागत से करखियाव में स्वतंत्रता सेनानी पर्यटक स्थल का विकास किया जा रहा है।
किसानों की समस्या  को ध्यान में रखते हुए 13 नवीन नलकूप के साथ 29 नलकूपों का रिबोर कार्य कराया गया। करोड़ों की लागत से सिंधोरा व फूलपुर में निर्माणधीन थानों को प्रदेश के दूसरे व तीसरे मॉडल थाना के रुप में बनाया गया। अब तक 1800 सामूहिक विवाह, कुल 2 लाख 36 हजार 213 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। उन्होंने बताया कि टेक्निकल कालेज के रूप में राजकीय आईटीआई महगाव एवं राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज कुरु की स्थापना से क्षेत्र में एक नई शिक्षा की धारा बहेगी।
विस क्षेत्र में 340 हैंडपंप के साथ 2200 सोलर लाइट के साथ 11 हाई मास्ट सोलर लाइट की स्थापना करने के साथ पिंडरा व बसनी बाजार में हर 100 मीटर पर लाइट लगेगी। जिससे पूरा बाजार जगमग होगा।उन्होंने कहाकि आने वाले समय मे खालिसपुर रेलवे क्रोसिंग में ओवरब्रिज, कुरु से सरावा तक दो लेन सड़क, एक दर्जन सड़कों का उच्चीकरण होगा।सीएसआर फंड से कई जगह विद्यालय से लेकर गांवो में विकास कार्य हुए हैं।
पिंडरा विस क्षेत्र को आदर्श विधान क्षेत्र बनाना लक्ष्य है। बस जरूरत है तो जनसहयोग और समर्थन की।पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, फौजदार शर्मा,   संदीप सिंह, अभिषेक राजपूत, मनीष पाठक, हौसिला पांडेय, अजय ऊदल, अरविंद मिश्रा समेत समस्त मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Previous articleलैलतुलकद्र पर मस्जिदों में सम्पन्न हुई खत्म कुरआन की महफिल, हाफिज और इमामों का हुआ सम्मान
Next articleचार बच्चों की हत्या कर पिता ने कर ली खुदकुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?