चार बच्चों की हत्या कर पिता ने कर ली खुदकुशी

चार बच्चों की हत्या कर पिता ने कर ली खुदकुशी

# पारिवारिक कलह में हुई घटना, फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद

शाहजहांपुर। 
तहलका 24×7
               पारिवारिक कलह से तंग आकर पिता ने अपने चारों मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी, जिसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
               
घटना रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था और उसके चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) भी थे। देर रात किसी वक्त राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था। सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचा और उसने वहां पर जो नजारा देखा तो उसकी रूह कांप गई। वहां उसके पोते और पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।
Previous articleचतुर्दिक विकास कर आदर्श विधानसभा बनाना लक्ष्य: डॉ. अवधेश सिंह
Next articleबच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?