चलती कार में पत्नी की हत्या, तीन मासूम बच्चों के सामने घोंटा गला

चलती कार में पत्नी की हत्या,तीन मासूम बच्चों के सामने घोंटा गला

# शव लेकर घंटों घूमता रहा आरोपी,फिर थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

वाशिम। 
तहलका 24×7 
               महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते चलती कार में उसकी हत्या कर दी।घटना के समय दंपति के तीन मासूम बच्चे भी कार में मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी पत्नी के शव और बच्चों को कार में लेकर कई घंटे तक घूमता रहा तथा बाद में स्वयं कारंजा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार,आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सलमान खान के रुप में हुई है।वह अपनी पत्नी हसीन बानो और तीन बच्चों के साथ महाराष्ट्र में रह रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर चरित्र को लेकर अक्सर विवाद होता था। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ,जिसके बाद आरोपी ने कथित रुप से पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपी कार नहीं रोका और पत्नी के शव तथा डरे-सहमे बच्चों के साथ कई घंटे तक वाशिम के कारंजा क्षेत्र में घूमता रहा।
बाद में वह स्वयं कारंजा पुलिस थाने पहुंचा और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है तथा शव कार में रखा है।वाशिम के पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या समृद्धि एक्सप्रेसवे पर किस स्थान पर की गई।घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने तीनों बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है।पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
Previous articleकैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग
Next articleनौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?