29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

मैनपुरी : चाय की चुस्की ने बरपाया कहर, दो मासूमों समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर 

मैनपुरी : चाय की चुस्की ने बरपाया कहर, दो मासूमों समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर 

मैनपुरी/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               मैनपुरी में भाई दूज के दिन एक घर में मातम पसर गया है। घर में बनी चाय पीने से दो मासूम सगे भाइयों समेत चार की मौत हो गई साथ ही जहरीली चाय पीने से एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची थाना औंछा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल, नगला कन्हई के एक घर में बनी चाय ने दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों को मौत की आगोश में सुला दिया। अन्य एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको सैफई रेफर किया गया है। गांव नगला कन्हई में शिवनंदन के घर गुरुवार सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी, फिरोजाबाद के रहने वाले ससुर रविंद्र सिंह घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे। चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेसुध होकर गिर पड़े।
परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक शिवनंदन का छह वर्षीय बेटे शिवांग और पांच वर्षीय बेटे दिव्यांश की भी हालत बिगड़ गई और आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया वहीं शिवनंदन और सोबरन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोबरन की भी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रथम दृष्टया चाय पत्ती की जगह घर में रखे कीटनाशक का प्रयोग होने से घटना होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चाय बनाने वाली महिला से चायपत्ती के स्थान पर कोई कीटनाशक पड़ गया, जिसकी वजह से ये दुखद घटना हुई।हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने जहरीली चाय और उसमें डालने वाली सभी चीजों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This