26.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

चोरी की छह बाइकों संग तीन गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन भागे

चोरी की छह बाइकों संग तीन गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन भागे

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                              रसूलपुर गांव के पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास से पुलिस ने मंगलवार की भोर मुखबिर की सटीक सूचना पर आधा दर्जन चोरी की बाईकों के साथ पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर तीन चोर मौके से फरार हो गए। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपितो को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चलान न्यायालय भेज दिया गया। फरार आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वह हमराहियों संग पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर गश्त पर थे। भोर लगभग डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त सामुदायिक शौचालय के पास छह युवक बाइक संग खड़े हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम पता शनि पाल निवासी खजुरन बदलापुर, अमित चौहान निवासी खरौना थाना बक्सा व सिकंदर निषाद निवासी पिलकिछा बताया सभी ने स्वीकार किया कि बरामद सभी बाइके चोरी की हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। बरामद सभी बाइके थाने में रखी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This