खेत की बाढ़ के करेंट से मृत दंपति में पत्नी के बाद पति का भी नहर से शव बरामद

खेत की बाढ़ के करेंट से मृत दंपति में पत्नी के बाद पति का भी नहर से शव बरामद

# घटना के दशवें दिन शव बरामद कर सकी पुलिस

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                              बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करते समय फसल सुरक्षा के लिए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार के बाढ़ की चपेट में आकर मृत दंपति के मामले में घटना के दशवें दिन पुलिस ने पति का भी शव सरपतहा क्षेत्र के अढ़नपुर तिवारी बस्ती के पास सेंवई नाला से बरामद कर लिया है। पत्नी का नौवें दिन शव की बरामदगी के चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने पति का भी शव बरामद कर लिया।

आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना में पुलिस ने बगल के चार चकदारों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपित को जेल भी भेज दिया है। लेकिन शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।गांव निवासी रामचरित्तर गौतम (58) अपनी पत्नी किस्मत्ती देवी (56) के साथ गत 5 जनवरी को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये।

घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार की बाढ़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। उधर गायब दंपति की पुत्री सरिता ने भी थाने में तहरीर देकर ऐसा ही आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय होकर उनकी तलाश शुरू कर दिया। 7 जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने स्वीकार किया उस दिन रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की जानकारी होते ही हमारे हाथ पांव फूल गए। हम अपने भाई अखिलेश संग भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून के भय से साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों शव‌ को वाहन में लाद सरपतहा थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया था।

आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान‌ न्यायालय भेज दिया गया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से लगभग दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से पत्नी किस्मत्ती देवी का शव बरामद किया गया था। चौबीस घंटे के भीतर मंगलवार को पुलिस ने नाले से पति राचरित्तर का भी शव बरामद कर लिया।

Previous articleचोरी की छह बाइकों संग तीन गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन भागे
Next articleसंस्था ने मकर संक्रांति पर पहुंचाई खिचड़ी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?