छात्रवृत्ति योजना में 80 छात्रों को मिला फीसमाफी का लाभ 

छात्रवृत्ति योजना में 80 छात्रों को मिला फीसमाफी का लाभ 

# सेंट डेविड स्कूल के पहल की अभिभावकों ने की तारीफ

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             सेंट डेविड स्कूल की शाहगंज व खेतसराय शाखा ने अनूठी पहल करते हुए छात्रों को फीसमाफी की सौगात देते हुए शनिवार को 80 छात्रों को प्रमाण पत्र दिया।इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने योजना की प्रशंसा करते हुए खुद पर प्रति माह पड़ने वाले आर्थिक बोझ से राहत मिलना बताया।बतौर मुख्य अतिथि समाज सेविका खुशबू जायसवाल ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिया।
उन्होंने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों को इस तरह की योजना चलानी चाहिए, जिससे मध्यम वर्ग का आर्थिक बोझ कम हो और निम्न वर्ग के माता पिता अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला करा सकें। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. रईस खान ने बताया कि एडमिशन के समय बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत एक परीक्षा का आयोजन कराया गया। उक्त परीक्षा में बच्चों ने जितना प्रतिशत अंक हासिल किया, उनकी मासिक शुल्क में उतने प्रतिशत की छूट दी गई।
परीक्षा में शामिल कुल 80 छात्रों में बहुत से छात्रों ने 60 से 88 प्रतिशत तक अंक हासिल कर अपने अभिभावक को आर्थिक सहयोग में योगदान किया।डॉ. खान ने कहा 20 अप्रैल को पंजीकृत अन्य छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी।परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र मो. अली,सृष्टि,रुद्रांश,कशफ शहबाज,शिफा,वैष्णवी गुप्ता, अयांश जायसवाल आदि रहे।
Previous articleमनरेगा कार्मिकों की कलमबंद हड़ताल, ज्ञापन सौंपा
Next articleरेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?