छिनैती की रकम के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

छिनैती की रकम के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के खेमनापुर गांव के पास हुई छिनैती के आरोपी शनिवार को रकम सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए।जिनको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी रही।गौरतलब हो कि उक्त गांव के पास एक गैस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी विभा पत्नी विनोद और सहकर्मी डीह अशरफाबाद गांव निवासी शरद कुमार से तमंचे के बल पर छिनैती हुई थी।
पीड़िता के अनुसार बाइक सवार बीस हजार रुपए  छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी, इसी बीच नजदीक के विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की शिनाख्त घटना वाले दिन हो गयी। दूसरे दिन शनिवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त भैसौली गांव निवासी अखिलेश वर्मा व सुल्तानपुर जनपद के करौंदीकला क्षेत्र का शातिर बदमाश नीरज उपाध्याय के रुप में हुई।
दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
इस बाबत जहां प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह द्वारा फोन काल रिसीव नहीं किया गया, वहीं क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने बताया छिनैती की वास्तविक रकम चार हजार थी। रकम सहित दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शातिर अपराधी हैं, जो सुल्तानपुर जनपद में विभिन्न मामलों में आरोपी हैं।
Previous articleजीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सीएमओ ने की बैठक 
Next articleराखी बांधकर एसडीएम से लगाई पति के जान बचाने की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?