राखी बांधकर एसडीएम से लगाई पति के जान बचाने की गुहार

राखी बांधकर एसडीएम से लगाई पति के जान बचाने की गुहार

# मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज का दिया भरोसा, मानवीय पहल की क्षेत्र में हो रही सराहना

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              स्थानीय तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला।पक्खनपुर गांव निवासी पार्वती यादव ने एसडीएम कुणाल गौरव को राखी बांधकर अपने पति के जान बचाने की गुहार लगाई।
पार्वती के अनुसार उनके पति अशोक यादव माउथ कैंसर से पीड़ित हैं।आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है।
पति के जीवन की उम्मीद लिए वह समाधान दिवस में पहुंची और राखी बांधकर एसडीएम से मदद की अपील की। एसडीएम कुणाल गौरव ने इस भावनात्मक अपील को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ पार्वती को सांत्वना दी, बल्कि उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पूरी समस्या विस्तार से सुनी। तत्पश्चात उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव और बिजली विभाग के एसडीओ को त्वरित निर्देश देते हुए पार्वती के परिवार का राशन कार्ड और बिजली बिल संबंधी समस्याएं  अतिशीघ्र हल करने को कहा।
एसडीएम ने पार्वती को मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए औपचारिकताएं पूरी कराकर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
Previous articleछिनैती की रकम के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Next articleपूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?