जंग लगे पुराने बोर्ड से ग्राहक हो रहे गुमराह

जंग लगे पुराने बोर्ड से ग्राहक हो रहे गुमराह

# उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा पर लापरवाही

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के बाहर लगा पूर्ववर्ती बड़ौदा यूपी बैंक का जर्जर और जंग लगा सूचना बोर्ड आज भी नहीं हटाया गया है।बैंक का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो जाने के बावजूद पुराना बोर्ड सड़क किनारे लगा होने से ग्राहकों,विशेषकर बुजुर्गों को भ्रम का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार,लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे बैंक के सामने लगा पुराना बोर्ड जंग और धूल से ढका हुआ है तथा उस पर अब भी बड़ौदा यूपी बैंक का नाम अंकित है।जबकि बैंक प्रबंधन ने शाखा परिसर में टीन शेड के ऊपर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का नया बोर्ड लगा रखा है।ऐसे में पहली बार आने वाले ग्राहक और बुजुर्ग अक्सर पुराने बोर्ड को देखकर भ्रमित हो जाते हैं और आसपास के लोगों से बैंक के बारे में पूछताछ करते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधन को पुराने बोर्ड को तत्काल हटाकर स्पष्ट और आकर्षक सूचना पट लगाना चाहिए,ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उनका कहना है कि यदि बैंक अपने सूचना बोर्ड जैसी बुनियादी व्यवस्था भी समय पर दुरुस्त नहीं कर पा रहा है,तो ग्राहकों की अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।इस संबंध में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बैंक के सामने टीन शेड के ऊपर नया बोर्ड लगे होने की बात कही और इसके बाद फोन काट दिया।
Previous articleनगर उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Next articleसिविल विवादों में पुलिस नहीं कर सकती दखल, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?