नगर उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नगर उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने शुक्रवार को अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया।अभियान के तहत पीपल,नीम,जामुन और बरगद जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी एवं छायादार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,सुरक्षित और हरित पर्यावरण मिल सकता है।भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।
पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं,बल्कि जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।उन्होंने लोगों से पौधरोपण के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।इस अवसर पर व्यापार मंडल के मुनव्वर अली,पप्पू पटवा,गौरव मौर्य, साहिल सेठ,परविंदर मोदनवाल,नासिर अली,अमित जायसवाल,सनी मौर्य सहित व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Previous articleशिक्षक की सफलता का सबसे बड़ा मानक उसके छात्र होते हैं: डायट प्रवक्ता 
Next articleजंग लगे पुराने बोर्ड से ग्राहक हो रहे गुमराह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?