16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जर्जर मकान की छत गिरी, दो मजदूर दबे, फायर ब्रिगेड टीम ने किया रेस्क्यू

जर्जर मकान की छत गिरी, दो मजदूर दबे, फायर ब्रिगेड टीम ने किया रेस्क्यू

वाराणसी।
तहलका 24×7
               लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में एक पुराने व जर्जर मकान की छत तोड़ रहे मजदूर छत गिरने से मलबे में दब गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्कयू करके मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और घायल अवस्था में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।पुराना जर्जर मकान महेन्द्र सिंह का है, जिसका छत तोडने के लिए दो मजदूर लगे थे। छत तोड़ते समय पूरी छत एकाएक गिर गई। जिसमें दोनों मजदूर दब गये।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष निकिता सिंह मौके पर पहुंच कर फायरब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान सीढी लगाकर रेस्कयू करके सभी को बाहर निकाला जिसमे चंद्रशेखर (25), सुबास (22) कोईली थाना रोहनिया निवासी मलवे में दब गये थे। जिसमें सुभाष को गम्भीर चोट आई है। पुलिस ने उनको दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे मजदूर चंद्रशेखर को हल्की चोट लगी, जिसका इलाज पास के ही एक निजी अस्पताल में कराया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This