पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गायिका नेहा सिंह के खिलाफ केस दर्ज

पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गायिका नेहा सिंह के खिलाफ केस दर्ज

वाराणसी।
तहलका 24×7
             बिहार की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका व यू-ट्यूबर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से हिन्दू संगठन नाराज हैं।श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।नेहा सिंह अक्सर अपने पोस्ट और बयानों की वजह से खबरों में रहती हैं।
उनके खिलाफ इससे पहले लखनऊ में भी केस दर्ज हो चुका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।नेहा ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘कायर’ और ‘जनरल डायर’ कहकर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। उनके वीडियो पाकिस्तान की मीडिया और टेलीविजन पर लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। मांग की गई कि उनके खिलाफ देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम करने के बाद उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
नेहा सिंह के गीतों के बाद बनारस में विरोध जारी है। अब तक लंका, भेलूपुर, और जिले के लगभग 26 थानों में हिंदू संगठनों, स्थानीय लोगों ने नेहा सिंह के खिलाफ 400 से अधिक तहरीर भेजी है। इसमें कई मामलों में बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं, हालांकि केस मंगलवार को दर्ज हुआ। माना जा रहा है कि सभी तहरीरों को इसी केस में मर्ज कर दिया जाएगा।
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि नेहा के गीत और सोशल मीडिया पोस्ट, विशेषकर ‘चौकीदार कायर बा’ जैसे गाने राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा रहे हैं।लंका थाने के इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायतों की जांच चल रही है, कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजर्जर मकान की छत गिरी, दो मजदूर दबे, फायर ब्रिगेड टीम ने किया रेस्क्यू
Next articleनगर पंचायत की बैठक में 38.63 करोड़ का बजट पारित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?