जालसाज ने विश्वास में लेकर बुजुर्ग की जमीन का करा लिया बैनामा 

जालसाज ने विश्वास में लेकर बुजुर्ग की जमीन का करा लिया बैनामा 

# पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शुरु की जांच

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
                फूलपुर थाना क्षेत्र के विन्दा गांव निवासी एक किसान को बिना धन दिए चार बिस्वा जमीन विश्वास में लेकर लिखा लेने का मामला सामने आया।इस बाबत पीड़ित ने फूलपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जिसमें अमरदेव यादव ने आरोप लगाया कि सुरही स्थित हाइवे पर एक चिकित्सक अपना अस्पताल चलता है और उसके यहां आने जाने के दौरान उसने दूर की रिश्तेदारी जोड़ लिया और मेरे जमीन बेचने की जानकारी उसे हुई तो वह स्वयं खरीदने के लिए कहने लगा।
बुजुर्ग अमरदेव तैयार हो गया।उसे एक लाख नगद देने के साथ बड़ागांव में बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोलवाने के बाद 13 लाख रुपये ट्रांसफार्मर करने की बात कही और उसे के स्टॉप ने पीड़ित के मोबाइल पर बैंक प्रबंधक बनकर फोन कर कहाकि 13 लाख आपके खाते में पहुच गया है।उसके बाद 12 फरवरी को उसे तहसील में 2 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री चिकित्सक ने करवा ली। उसके दो दिन बाद रजिस्ट्रार बनकर फोन किया कि राजस्ट्री में कुछ गड़बड़ी हुई है उसे आकर ठीक करवा दीजिये।
उसके एक दिन बाद चिकित्सक उसके पास पहुंचा और कहाकि रजिस्ट्रार का फोन आया था तहसील चलना होगा।उसके बाद समझाया कि रजिस्ट्रार पूछे तो कह दीजियेगा कि दो विश्वा जमीन बेच रहा हूं और रुपये मिल गए गए है।जबकि उसके खाते में धन भी नही आया।धोखाधड़ी होने की जानकारी उसे तब हुई जब वह बैंक खाते का धन दूसरे खाते में ट्रांसफर करवाना चाहा।इसके बाद जब वकील से मिला तो उसे पता चला कि दो बिस्वा की जगह 4 बिस्वा जमीन दो बार मे लिखवा ली गई है।
पीड़ित अब तहसील से लेकर थाने का चक्कर लगा रहा है। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस को पासबुक के साथ अन्य कागजात भी उपलब्ध करा दिया है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़े का मामला लग रहा है।
Previous articleसुपर स्पेशलिटी कोर्स में चयनित होकर जौनपुर की बेटी ने बढ़ाया मान
Next articleतीन सीएससी केंद्रों से 82 गैस सिलेंडर बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?