आंशिक हड़ताल पर गए अधिवक्ता

आंशिक हड़ताल पर गए अधिवक्ता

# पर्सनल बॉन्ड पर चोर को छोड़ने से एसडीएम से हैं नाराज

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               तहसील अधिवक्ता समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय से दो दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। अध्यक्ष लालचंद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।समिति के अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम ने तहसील परिसर में पकड़े गए शातिर चोर को पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ दिया,जिससे अधिवक्ताओं में रोष है।
गुरुवार को आयोजित बैठक में फैसला हुआ कि सभी अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट का दो दिनों तक बहिष्कार करेंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगें।अन्य अदालतों के न्यायिक कार्य में अधिवक्ता शामिल रहेंगें।बैठक का संचालन महामंत्री राजीव सिंह डब्लू ने किया।
Previous articleजियारत करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रोडवेज स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली बेहोश
Next articleयूपी एसटीएफ ने पकड़ी 1.93 करोड़ का गांजा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?