जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, अफरा-तफरी का महौल

जिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, अफरा-तफरी का महौल

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               जिला चिकित्सालय उमानाथ सिंह में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक महिला और उसके साथियों ने ओपीडी में तैनात डॉक्टर से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। परिसर में अफरा-तफरी का महौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शान्त कराया।
             
जानकारी के अनुसार ऑर्थो सर्जन डॉ. संजय कुमार कनौजिया ओपीडी के कमरा नंबर 11 में मरीजों को देख रहे थे। इस दौरान एक महिला अपनी बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने बच्ची का परीक्षण कर दवाएं लिखी, साथ ही महिला से कहा कि दवा दिखाकर ले जाएं। इसी बात पर महिला भड़क उठी और डॉक्टर से उलझ पड़ी। गुस्से में दवा का पर्चा डॉक्टर के ऊपर फेंक दिया और गालियां देने लगी। महिला ने फोन करके कुछ लोगों को बुला लिया, जो आते ही डॉक्टर से मारपीट करने लगे।
आरोप है कि लोगों ने डॉक्टर का कॉलर पकड़कर गर्दन दबाने की कोशिश की। घटना से काफी देर तक अस्पताल में  अफरातफरी का महौल बना रहा। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित डॉ. संजय कनौजिया ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इस घटना के बाद चिकित्सकों में भय और दहशत का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Previous articleराष्ट्रगान के अपमान पर बिहार विधानसभा में बवाल 
Next articleसुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधायक अब्बास अंसारी जेल से रिहा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?