32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

जिले को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात

जिले को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात

# एक से पांच तक की कक्षाओं का होगा शुभारंभ: गिरीश चंद्र यादव 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिली है, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात कर जानकारी देते हुए बताया कि एक जुलाई से केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसकी शुरुआत इसी सत्र से की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय शुरूआती कक्षाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में की जाएगी। साथ ही मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय की शुरुआत होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मैने कहा था वह पूरा किया, इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का धन्यवाद किया। मंत्री गिरीश यादव ने बताया कि इसके लिए पांच एकड़ जमीन पहले ही अधिग्रहित कर ली गयी थी। 36 करोड़ रुपये की लागत से बिल्डिंग बनकर तैयार हो रही है। जल्द ही निमार्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का प्रवेश होगा, प्रत्येक कक्षा में चालीस विद्यार्थी का प्रवेश होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This