शिक्षक की बेटी ने नीट में हासिल की सफलता 

शिक्षक की बेटी ने नीट में हासिल की सफलता 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              नगर निवासी शिक्षक डॉ. अमलेंद्र गुप्ता की पुत्री श्रेष्ठा गुप्ता ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। श्रेष्ठा को 720 में 554 अंक मिले हैं। आल इंडिया रैंक में 11074 वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवांवित किया है। श्रेष्ठा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।उनकी इस सफलता पर डा. एमएस खान, डॉ. आलोक सिंह पालीवाल, दीपक गुप्ता, डॉ.अरविन्द गुप्ता, मनीष गुप्ता, नवीन चतुर्वेदी, डॉ. सालिम, डॉ. प्रमोद भारद्वाज आदि ने खुशी जाहिर की है।
Previous articleसमर कैंप में खूब आनंद ले रहे बच्चे
Next articleजिले को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?