जेसीआई संस्कार अध्यक्ष का जोन प्रोविजनल ट्रेनर बनने पर स्वागत
शाहगंज, जौनपुर।
तहलका 24×7
जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा संस्था के अध्यक्ष विनायक गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर उनके जोन प्रोविजनल ट्रेनर बनने पर आयोजित किया गया था।

विनायक गुप्ता ने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित चार दिवसीय जोन ट्रेनिंग वर्कशॉप में भाग लिया, जिसमें सात मंडल से कुल 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा में श्री गुप्ता ने मंडल स्तरीय प्रशिक्षण पास कर प्रशिक्षक बनने का गौरव हासिल किया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, एकलाख खान, इकरार खान, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और सचिव मिनहाज इराकी ने संयुक्त रुप से कहा कि यह उपलब्धि संस्था के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने विनायक गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जेसीआई के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस उपलब्धि को संस्था की बड़ी सफलता बताया।








