29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का 46वां शपथ ग्रहण और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार देर रात हुआ। समारोह में अध्यक्ष के तौर पर विवेक सोनी और उनकी कार्यकारिणी ने शपथ लिया। इस मौके पर 6 नए सदस्यों ने भी संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में देर रात तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष गौरव सेठ मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में ख्याति और रक्षा ने जेसी आस्था और लक्ष्य का पाठ किया।सचिव 2025 आदित्य गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इसके बाद अध्यक्ष 2025 दीपा सेठ ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।इस मौके पर बीते कार्यकाल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले और विशेष योगदान देने वाले जेसी साथियों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद दीपा सेठ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक सोनी और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष के तौर पर उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता, कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, अमृता जायसवाल, रवि अग्रहरि ने शपथ ली। निदेशक पद पर आदित्य, रौनक, अमृत अग्रहरि, सुमंग साहू, नवीन मोदनवाल और सुजल मोदनवाल ने शपथ लिया। वीरेंद्र जायसवाल ने सचिव, रोहित गुप्ता ने कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह ने पीआरओ, आयुष अग्रहरि ने जेजे चेयरमैन, दुर्गेश चौरसिया ने जेजे सचिव और आयुष कसेरा ने जेजे कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।
अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा कि संस्था की 45 वीं व पहली महिला अध्यक्ष दीपा सेठ का कार्यकाल यादगार रहा। उनका उद्देश्य 2026 को संस्था के लिए ऐतिहासिक बनाना है।उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में नए कलेवर के कार्यक्रम और जनोपयोगी परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा, जिससे संस्था के उद्देश्यों को व्यापक रुप से पूरा किया जा सके। नए सदस्य के रुप में पिंकी सोनी, दर्शिका सोनी, संजीव नाग, अमन अग्रहरि, रौनक मोदनवाल, श्वेता अग्रहरि को अधिष्ठापन अधिकारी सोनम चतुर्वेदी ने शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह  चौहान, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता, पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ, रूपेश जायसवाल और अभिनव चौरसिया ने सभी को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र कुमार ने किया। संचालन रविकांत जायसवाल व सौरभ सेठ ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, वीके आर्या, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This