घर-घर संपर्क कर भरे गए मतदाता पुनरीक्षण के फॉर्म

घर-घर संपर्क कर भरे गए मतदाता पुनरीक्षण के फॉर्म

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              मण्डल शाहगंज के बूथ संख्या 255, 256, 224 व 225 पर घर-घर संपर्क कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान–2025 (एसआईआर) के तहत छूटे हुए मतदाताओं तथा 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का फॉर्म-6 भरवाया गया। अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है।
बताया गया कि 6 फरवरी 2026 तक फॉर्म 6, 7 व 8 भरे जा सकते हैं। इस दौरान “मतदान हमारा अधिकार है, कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी (ओबीसी मोर्चा) वेद प्रकाश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष विकास चौधरी, मंडल मंत्री महेश लालवानी, शक्ति केंद्र प्रमुख अमित शर्मा, बूथ अध्यक्ष नवीन शर्मा, कुशाग्र आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
Previous articleसामुदायिक प्रसाधन का पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी प्रिंन्सू ने किया लोकार्पण‌
Next articleजेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?