जौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में मड़ई समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

जौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में मड़ई समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के धमोर खास ग्राम सभा में मड़ई में अज्ञात कारणों से लगी आग से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।धमोर खास के रहने वाले कांति प्रजापति जो धमोर खास के मूल निवासी हैं जो खुटहन मल्हनी सड़क पर मूल रूप से रहते हैं उनकी धमोर खास ग्राम सभा में जोगीवीर बाबा के पास मड़ई है

जहां प्रतिदिन आना-जाना रहना लगा रहता था जिसमें आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें दो मड़हा जलकर राख हो गया। मड़हे में रखी चारपाई, तख्ता, रजाई गद्दा, व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व भुक्तभोगी के पहुंचते-पहुंचते आग इतनी भयंकर थी कि उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका।
Previous articleजौनपुर : सोंधी ब्लाक में मिले तीन कोरोना संक्रमित
Next articleजौनपुर : भाजपा विधायक से नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका उनका पुतला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?